उठनी थी डोली उठ गई अर्थीडोली उठने से पहले दहेज की मांग से आहत होकर युवती ने दी जान
*रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति*
राठ (हमीपुर)। दहेज रूपी दानव ने कई नव विवाहित महिलाओं और बालिकाओ की जान ले ली है।सरकार ने भी महिला उत्पीड़न व दहेज उत्पीड़न को लेकर सख्त से सख्त कानून बनाये पर यह सभी कानून समाज मे आज भी कारगर साबित नही हो रहे है।जिसको लेकर आये दिन प्रताड़ना से त्रस्त हो नव विवाहित महिलाओं और बालिकाओ की हत्या या आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठ रहे है।जो समाज के लिए एक कोढ़ रूपी कलंक है।जिसको लेकर आज फिर एक बालिका की मौत हो गयी है।ऐसे ही एक प्रकरण में दहेज की औऱ अधिक मांग करने व चरित्र हनन के झूठे आरोप से आहत होकर एक नव युवती ने अपनी जान दे दी।
पूरा मामला जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी अर्चना (25) पुत्री राकेश कुमार राजपूत देर रात्रि फोन पर अपने मंगेतर भीकम सिंह से बात कर रही थी। बात करते करते मंगेतर से दहेज की औऱ अधिक मांग और चरित्र हनन का आरोप लगाने पर दोनों में कहासुनी हो गई और जिससे आहत हो युवती की मौत हो गयी। पिता राकेश कुमार राजपूत ने बताया कि उसकी पुत्री अर्चना ने बीएड की शिक्षा पूरी कर ली थी। वह राठ कस्बा के एक इंग्लिश मीडियम विद्यालय में बतौर अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। और उसका विवाह आगामी 21 मई को होना तय हो गया था। अर्चना का विवाह कोतवाली राठ क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी भीकम सिंह पुत्र देवीदीन राजपूत के साथ तय हो चुका थी। और शादी के कार्ड भी छप चुके थेे। इंगेजमेंट की रस्म भी पूर्व में हो चुकी थी। और विवाह की सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बीते 2 दिन पूर्व ही उसकी पुत्री अर्चना राठ से शादी की तैयारियों को लेकर अपने गांव पहरा गई हुई थी। बताया कि देर रात्रि के समय मंगेतर भीकम सिंह से अधिक दहेज की मांग औऱ चरित्र हनन का आरोप लगाने पर वादविवाद हो गया।बताया कि पुत्री को फोन पर बात करके टॉर्चर करना शुरू कर दिया। जिससे गुस्से में आई उसकी पुत्री की मौत हो गयी। पिता ने बताया कि उसने नवरात्रि में तिलक कार्यक्रम किया था जिसमें 2 लाख 50 हजार रुपया और एक तोला सोने की जंजीर के साथ और भी अन्य सामग्री भेंट की थी। पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि इसके बाद भीकम सिंह पुत्री से फोन पर और भी डिमांड करने लगा था और विवाह के पूर्व मांग पूरी न करने पर विवाह तोड़ने की धमकी भी दे दी। अर्चना मंगेतर की मांग से मानसिक परेशान थी और मंगेतर भीकम उसे फोन पर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। मंगेतर द्वारा की जा रही मांग व परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुए मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित उसकी पुत्री की मौत हो गयी । परिजनों ने लड़के पक्ष के परिजनों पर कार्यवाही की मांग की है।मृतका अर्चना के परिजन पिता राकेश कुमार राजपूत के अलावा मां कमलेश व छोटी बहन काजल सहित छोटे भाई आकाश (18) को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। मामले में जरिया थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।