कप्तानगंज में ओवरब्रिज बनने के कारण रूट डायवर्जन किया गया
अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि० के पत्र के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा राजमार्ग संख्या 730 (कप्तानगंज) में टू लेन आर०ओ०बी० के निर्माण के दृष्टिगत सम्भावित दुर्घटनाओं से बचाव हेतु निर्माण स्थल पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि० प्रस्तावित यर्जन प्लान एवं निर्माण के दौरान दुर्घटना के सम्भावनाओं का आकलन एवं विचार विमर्श किया गया। कप्तानगंज में यातायात अव्यवस्थाओं के निराकरण हेतु निम्नलिखित रूट डायवर्जन प्लान निर्धारित किया जा रहा है, जो दिनांक 24.04.2023 से प्रभावी होगा-
1-पडरौना, कप्तानगंज होते हुए महाराजगंज/ परतावल जाने वाले कामर्शियल वाहन एवं अन्य चारपहिया वाहन (दोपहिया, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं आपात स्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन को छोड़कर) सुभाष चौक, आजाद चौक, पिपराईच रोड होते हुए सुधियानी रेलवे क्रासिंग, बोदरवार होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें।
2- महाराजगंज/परतावल से कप्तानगंज, पडरौना एवं हाटा की तरफ आने वाले वाहन बोदरवार, सुधियानी रेलवे क्रासिंग, पटखौली, पिपराईच होते हुए सुभाष चौक, रामकोला रोड होते हुए गन्तव्य को जायेगे।
3- महाराजगंज/परतावल से नेबुआ, पडरौना की तरफ जाने वाले वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में इन्दरपुर, सिसवा रोड, घुघली तिराहा, कोटवा, रामबाग चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें।