Uncategorized

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आईपीएल 2023 सीजन-16 मे सट्टा लगाने वाले सटोरिये गिरोह का किया गया पर्दाफाश

पुलिस द्वारा गिरोह के 07 सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से रजिस्टर, पर्ची, 11 मोबाइल, 39950 रुपये नगद तथा दो लग्जरी एमजी हेक्टर गाडी बरामद।

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक तथा चौकी प्रभारी उ0 नि0 अरविन्द कुमार यादव, चौकी सिपाह व उ0 नि0 आफताब आलम, चौकी प्रभारी पुरानी बाजार तथा उ0 नि0व तारकेश्वर राय, चौकी प्रभारी भण्डारी मय हमराही कर्मचारीगणो के साथ आईपीएल 2023 सीजन -16 मे कुछ व्यक्ति अशोक टाकिज ग्राउण्ड मे आईपीएल का सट्टा लगा रहे है तथा मोबाइल के माध्यम से कोड व पासवर्ड प्राप्त कर वालेट के माध्य़म से पैसो का हेरफेर किया जा रहा है तथा कुछ रजिस्टर मे अंकित किया जा रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है मुखवीर की सूचना पर अशोक टाकिज के पास से अभियुक्त को मोबाइल मय रजिस्टर व पर्ची तथा दो लग्जरी एमजी हेक्टर गाडी के साथ गिरफ्तार किया गया जिस पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 106/2023 धारा 465/468/भादवि व 13 जुआ अधिनियम व 66 सी आईटी एक्ट मे गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.किशन जायसवाल पुत्र प्रेम जायसवाल नि0 उर्दू बाजार थाना कोतवाली जौनपुर।
2.शीतल कुमार पुत्र फूलचन्द्र साहू नि0 अबीरगढ थाना कोतवाली जौनपुर।
3.रूपचन्द्र सोनकर पुत्र रामबली सोनकर नि0 चक प्य़ारअली थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
4.श्रीप्रकाश यादव पुत्र लालचन्द्र यादव नि-0 रसूलाबाद थाना कोतवाली जौनपुर।
5.राजकुमार सोनी पुत्र स्व0 लालचन्द्र नि0 उर्दू बाजार थाना कोतवाली जौनपुर।
6.अबू राफे उर्फ शिबू पुत्र मो0 फारूख नि0 मियापुर थाना लाइन बाजार जौनपुर।
7.अशफाफ अहमद पुत्र स्व0 मुख्तार नि0 रौजा जमाल थाना कोतवाली जौनपुर।

बरामदगी-
1- 39950 रूपये नगद
2- 11 मोबाइल विभिन्न कम्पनियो के
3- दो रजिस्टर कोड युक्त
4- 19 सट्टा पर्ची
5- दो चार पहिया वाहन एम जी हेक्टर नं0 यू0 पी0 62 सी0 पी0 8886
6- वाहन एम जी0 हेक्टर यू0 पी0 62 सीसी 6888

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह थाना कोतवाली जौनपुर
2.उ0 नि0 अरविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी सिपाह थाना कोतवाली जौनपुर
3.उ0 नि-आफताब आलम चौकी प्रभारी पुरानी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर
4.उ0 नि0 तारकेश्वर राय चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर
5.का0 शुभम कुमार सिंह थाना कोतवाली जौनपुर
6.हे0 का0 परमात्मा सिंह थाना कोतवाली जौनपुर
7.हे0 का0 सत्य प्रकाश यादव थाना कोतवाली जौनपुर
8.हे0 का0 पंकज पुरी थाना कोतवाली जौनपुर
9.का0 विनयशंकर थाना कोतवाली जौनपुर
10.का0 राम प्रताप राय थाना कोतवाली जौनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button