*जयन्ती पर निकाली गई परषुराम की शोभा यात्रा*
शशिराज सिन्हा पत्रकार
*जौनपुर।* परशुराम जयंती के अवसर पर विभिन्न जगहों पर परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह जगह लोगो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
श्री परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा श्री परशुराम भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ पॉलिटेक्निक चैराहा से शुरू होकर ओलंदगंज सद्भावना पुल से होते हुए किला रासमंडल होकर बड़े हनुमान मंदिर जाकर समाप्त हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि अजय त्रिपाठी सैकड़ों लोगों के साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता बनाए रखने का है भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का है देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए जाति विसंगतियां दूर हो इसलिए यह यात्रा निकाली गई है।
कार्यक्रम के आयोजक परशुराम सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी जी अपने कार्यकर्त्ता के साथ शोभा यात्रा को विशाल रूप देते हुए बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म की जागृति के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जो हमेशा चलता रहेगा बीते कई वर्षों से हम लोग भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा जुलूस निकालते रहे हैं। 108 कुंडीय यज्ञ का हमारा संकल्प है जिसको लेकर यह शोभायात्रा निकाली गई है। भगवान परशुराम के बताए रास्ते का अनुसरण करने के लिए हम संकल्पित है। जिससे समाज में समरसता बनी रहे देश की एकता और अखंडता भी बनी रहे।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से अनुराग श्रीवास्तव सिंपू, राजेश कुमार तिवारी, आनंद उपाध्याय आयुष पंडित सतीश दुबे, आलोक पांडे, गोली दुबे, अमित दुबे ,पंकज त्रिपाठी, बबलू उपाध्याय, विराट त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, दीपक पाठक आदि उपस्थित रहे।