Uncategorized

*श्री मती राधिका देवी इंटर मीडिएट कालेज के मेधावियों ने लहराया

सफलता का परचम श्री मती राधिका देवी इंटरमीडिएट कालेज के बच्चों ने यूपी बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
हाईस्कूल संवर्ग में अनन्या प्रजापति ने जहाँ 94.83 प्रतिशत अंक पाकर अपना तथा अपने माता पिता का मान बढ़ाया है।वहीं इण्टरमीडिएट संवर्ग में विंध्याचल प्रजापति ने 92.2 प्रतिशत अंक तथा शिवांगी कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक पाकर अपनी सफलता का अद्वितीय प्रदर्शन किया है।इसके अतिरिक्त हाईस्कूल में प्रदीप कुशवाहा ने 92.33 प्रतिशत, काजल गुप्ता ने 90 प्रतिशत, सलोनी जायसवाल 87 प्रतिशत,प्रीति यादव 86 प्रतिशत,,विवेक कन्नौजिया 85.16 प्रतिशत,अरबाज सिद्दकी 85 % ,निशा रस्तोगी 84 प्रतिशत, निक्की यादव – 84.16 प्रतिशत के साथ अन्य सैकडों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वही इंटर मीडिएट संवर्ग में सलोनी कुशवाहा 86 % , सपना मद्देशिया 82 .6 प्रतिशत , संजना राय 81.2 प्रतिशत , शोभा गुप्ता 81 .2 प्रतिशत ,गुड़िया 79.8 प्रतिशत , सपना सिंह 79.6 प्रतिशत , यासमीन निशा 78.2 प्रतिशत ,सानिया श्रीवास्तव 77.8 प्रतिशत अंक पाकर अपने परिश्रम और शिक्षक के लगन के मेहनत का ल लोहा मनवाए है |
इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदरश सिंह ने कहा कि परिश्रम और लगन ही सफलता की कुंजी है। जो भी विद्यार्थी सम्पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करता है वह अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है। इस अवसर पर प्रबन्धक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर अभिनंदन करते हुए सभी छात्र – छात्राओ को शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर अफताब आलम ,रंजीत सिंह , अखिलेश्वर प्रजापति ,कमालभान सिंह ,मनोज श्रीवास्तव , प्रह्लाद श्रीवास्तव रामनरेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button