Uncategorized

दलीय प्रत्याशी अभी से एक दूसरे का गणित बिगाड़ने में जुटे

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

फर्स्ट एडिटर -खबर नंबर 4

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में अध्यक्ष पद का चुनाव अभी से रोचक होता जा रहा है। ज्यादातर दलों ने टिकट वितरण में युवाओं को तवज्जो दी है। टिकट हासिल करके मैदान में उतरी यह युवा उम्मीदवार अभी से एक दूसरे का गणित बनाने बिगाड़ने में लगे हैं। वहीं निर्दलीय मैदान में उतरे व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभी दलीय उम्मीदवारों को अभी से नाकों चने चबाने को विवश कर दिया है। चुनाव का ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य के गर्त में है। लेकिन इस बार मुकाबला रोमांचक होने की प्रबल संभावना है।
टिकट वितरण में इस बार सभी राजनीतिक दलों ने युवाओं को तवज्जो दी है। भाजपा ने सिद्धार्थ सिंह को, कांग्रेस ने धीरेंद्र शिवहरे को, बसपा ने जयकरण सिंह को, सपा ने शशिकांत शुक्ला को, आप ने कैलाश सोनी को एआईएमआईएम ने कल्पना वर्मा को, पीजीपी ने सीताराम वर्मा को मैदान में उतारा है। यह सभी अभी से एक दूसरे के समीकरण बिगाड़ने में जुट गए। सभी दलों के समीकरणों को निर्दलीय मैदान में उतरे व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं ई रिक्सा संघ के संरक्षक महेश कुमार गुप्ता दीपू जोरदार चुनौती दे रखी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष के चक्रव्यूह से निकलने के लिए सभी दल गंभीरता से मंथन करने लगे हैं। रात दिन बैठकों का दौर चल रहा है। चुनाव का ऊंट किस करवट बैठेगा यह अभी भविष्य के गर्त में है। लेकिन राजनीतिक पंडितों ने दावा किया है कि चुनाव आखिरी दौर में दलीय उम्मीदवारों के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष के मध्य सिमट सकता है। क्योकि जिस तरह से दलीय उम्मीदवारों के साथ जयछंदों की फौज खड़ी है। उससे यह लगता है कि दलीय उम्मीदवारों के लिए यह अंतिम दौर में घातक साबित होकर चुनाव का गणित बिगाड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button