Uncategorized
पिपराइच में विजय रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
मनीष तिवारी/अमित शर्मा की रिपोर्ट


लखनऊ से चलकर आ रहे रही भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ यात्रा का आज नगर पंचायत पिपराइच में स्थानीय विधायक महेंद्र पाल सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत हुआ।
रथ पर नगर पंचायत पिपराइच के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जयसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रभारी महंत सिंह समेत कई लोग सवार होकर नगर में प्रवेश किए जहां पर लोगों ने जगह जगह पर फूल मालाओं के साथ रथ का स्वागत किया ।
विजय रथ हनुमान मंदिर से कस्बा घूमते हुए बड़े गांव चौराहा तक यात्रा निकाला गया । इसमें बड़ी भारी संख्या में बाइक सवार वह चार पहिया वाहन मौजूद रहे।
भाजपा निकाय चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है तथा भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए यह विजय रथ यात्रा निकाला गया है।