Uncategorized

Homeउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशअपराधशासन-प्रशासन
घटिया निर्माण के साथ नाबालिग बच्चों से कराया जा रहा कार्य
मौके पर तकनीकी कर्मचारी नदारद रहे, ठेकेदार ने जेई का सम्पर्क नं.देने से किया इन्कार
G news दीनदयाल पाण्डेय रामकोला संवाददाता 7 मई 2023
जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा धौरहरा में स्थित चाकी कीट पालन केन्द्र एवं तकनीकी सेवा केन्द्र राजकीय रेशम फार्म में हो रहे मीटिंग हाल निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री व नाबालिग बच्चों से कार्य कराया जा रहा है।

फोटो कैप्शन -नबालिक लड़को से मजदूरी कराते ठेकेदार
धौरहरा में स्थित रेशम फार्म पर लखनऊ की यूपीसीयल के माध्यम से धौरहरा रेशम फार्म पर ठेकेदार द्वारा मीटिंग हाल का निर्माण कराया जा रहा है, हो रहे नव निर्माण में घटिया किस्म के सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य मे मोरंग के जगह सफेद बालू का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।इतना ही नही ठेकेदार द्वारा इस निर्माण कार्य मे नाबालिग बच्चों से कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि केवल मोरंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि मौके पर बनाये गए वीडियो में साफ- साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे सफेद बालू का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि इस पूरे निर्माण में कितना घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। ठेकेदार से जब जेई का नम्बर मांगा गया तो उन्होंने जेई का नम्बर नही होने का बहाना बनाते हुए उपरोक्त कार्य के विषय पर जवाब देने से इंकार करने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button