मेधावी विद्यार्थी सम्मान-2023 कुशीनगर में सम्मानित की गई श्री मती राधिका देवी इंटर मीडिएट कालेज की विद्यार्थि –
संवाददाता आदित्यनाथ पांडेय

अनन्या प्रजापति माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2023 में – जिला टॉप टेन में आने वाली विद्यार्थियों को जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, कुशीनगर जिला अधिकारी रमेश रंजन तथा गुन्जन द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । अनन्या प्रजापति के सम्मान पाने पर उसके माता – पिता तथा विद्यायल के प्रबंधक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और प्रधानचार्य रामदरस सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया । उक्त अवसर पर अफताब आलम, रंजीत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रह्लाद , श्रीवास्तव, सईद अहमद, आत्मप्रकाश पाण्डेय सत्यजीत राव आदि ने नया कीर्तिमान स्थापित करने पर और सम्मान पाने पर बधाई दिया व प्रशंसा कीया ।