Uncategorized

G ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत।

चलती हुई ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में हुआ हादसा।

G न्यूज संवादाता बिनोद कुमार यादव

रेलवे स्टेशन बृजमनगंज पर गोरखपुर से बढ़नी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर दिन के साढ़े ग्यारह बजे बजे गोरखपुर से बढ़नी को जाने वाली ट्रेन चपेट में एक करीब 75 वृद्ध महिला की मौत हो गयी।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगनगपुर गांव के बेलवाडांडी टोले की रहने वाली जलेबी देवी पत्नी महंगू यादव उम्र( 75) सिद्धार्थनगर के महथा बाजार शादी में जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ रही थी ट्रेन से पैर सरक जाने से ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे मौत हो गयी।

बृजमनगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा व एसआई राधेश्याम यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को ट्रैक से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button