बलिया—दूल्हे की गाड़ी एवं बाइक में आमने-सामने टक्कर बाइक सवार घायल—
मनियर,बलिया—
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर मनियर पुलिस पहुंचाई । हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के डॉक्टर रवि चौहान ने बलिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8:00 दूल्हे की गाड़ी बलिया की तरफ से आ रही थी जिसमें मनियर गंगापुर में मनियर बलिया मार्ग पर शराब भट्टी के कुछ आगे बाइक एवं दूल्हे की गाड़ी मारुती में आमने सामने टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार जसवंत सिंह 28 वर्ष पुत्र कालिका सिंह निवासी ककरकुंडा थाना कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया बुरी तरह से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर पुलिस पहुंचाई जहां से उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मारुति चालक एवं उस गाड़ी में बैठे दूल्हा सहित सभी लोग फरार हो गए।


संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
chief Ballia