Uncategorized

हेलमेट न होने से बाइक सवार के सिर में लगी गंभीर चोट,चपेट में आने से महिला भी हुई घायल

Gनयूज की रिपोर्ट बिनोद कुमार यादव लेहडा

नगर पंचायत घघसरा के मुख्य बाजार हनुमंत नगर में शनिवार अपराह्न 1.30 बजे सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक समेत एक 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला के सीने में तथा हेलमेट न होने से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल अवस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर युवक प्रेम विश्वकर्मा को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम माट बाजार निवासी सोनारी देवी अपने पति विजय बहादुर के साथ घघसरा बाजार करने आई थी । घर वापस जाते समय नगर पंचायत के मुख्य बाजार हनुमंत नगर में बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड-4 पं. दीनदयाल नगर के मोहल्ला अलगटपुर निवासी प्रेम विश्वकर्मा बाइक द्वारा बाजार जा रहे थे कि पैदल जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी । महिला समेत अनियंत्रित बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button