Uncategorized

बलिया—-कांग्रेस व कम्युनिस्ट की सरकारों ने हमारे पूर्वजों के इतिहास को दबाया—-

नगरा,बलिया—
प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कांग्रेस व कम्युनिस्ट की सरकारों ने राजभर समाज के पूर्वजों के इतिहास को दबा कर नाइंसाफी की है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजभर समाज के मान सम्मान की रक्षा के लिये कार्य कर रही है। मंत्री बुधवार को नरहीं, ढेंकवारी , निगहुआ, गजियापुर ग्रामपंचायतों में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मै जिस विभाग श्रम व सेवायोजन का मंत्री हूं उस विभाग के तहत सत्रह योजनाएं संचालित हो रहीं हैं। इसका लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है। इन योजनाओं का लाभ पाने के लिये श्रम कार्ड बनवाना जरुरी है। जागरुकता के अभाव में योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। सेवायोजन विभाग की चर्चा करते हुये कहा कि 25 करोड की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में केवल 27 लाख युवाओं ने ही सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इसका कारण चेतना का अभाव है। अब तो सेवा योजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड युवाओं को ही सरकारी नौकरी मिलेगी। बगैर नाम लिये ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुये कहा कि यह बलिया का दुर्भाग्य है कि राजभर समाज के हक को खाने वाले को हम नेता समझ बैठे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में.महाराजा सुहेलदेव का सम्मान करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार कार्य कर रही है। कहा कि 24 मई को जनता इ़ंटर कालेज नगरा में महाराजा सुहेलदेव का सम्मान किया जायेगा। यह कार्यक्रम सुहेलदेव के इतिहास को जानने के लिये आयोजित है। इसमें अधिकाधिक लोगों के सहभागिता की आवश्यकता है। सर्व प्रथम ढेंकवारी की ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बुकें व अंगवस्त्रम से मंत्री को सम्मानित किया। वीरांगना लक्ष्मी बाई उमा.विद्यालय ढेंकवारी के प्रबंधक केएम पांडेय ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से अलंकृत किय। इस मौंके पर राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर,भाजपा नेता माननीय अशोक कुमार राजभर
(वकील)दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री छट्ठू राम, पूर्व सांसद बब्बन राजभर ,गुड्डू राजभर, दिनेश राजभर, राजेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।आयोजक पूर्व प्रधान रामबिलास राजभर ने आभार प्रकट किया।

     संवादाता
  रुद्रेश कुमार शर्मा 
  G News Beaur
   Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button