Uncategorized

बलिया—–साइबर ठगों ने खाते से बीस हजार रुपए उड़ाए—–

मनियर,बलिया—
मामला मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बे के वार्ड नंबर 13 पूरब टोला का है। पूरब टोला निवासी मंजीत बर्मा पुत्र दधिबल वर्मा अपना मोबाइल घर पर चार्ज में लगा कर क्षेत्र में विद्युत मरम्मत के कार्य में गया हुआ था। इसी बीच अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया कि आपके अकाउंट में बीस हजार रुपए भेज दिया गया है। उसके बाद कॉल करने वाले ने कुछ प्रक्रिया करने के लिए कहा जो प्रक्रिया मंजीत बर्मा की पत्नी ने कर दिया ।कुछ देर बाद मंजीत बर्मा जब घर वापस आया तो मोबाइल फोन पे की हिस्ट्री देखा तो उसके अकाउंट से बीस हजार रुपए कट गए थे ।फिर उसी नंबर से कॉल आया कि पांच हजार रुपए आपके अकाउंट में भेज दिया गया है लेकिन इस बार मंजीत वर्मा ने कोई प्रति उत्तर नहीं दिया तथा तुरंत इसकी शिकायत भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक से की।उसके बाद ऑनलाइन शिकायत संबंधित अधिकारियों से किया।

          संवादाता 
       रुद्रेश कुमार शर्मा 
      G News Beaur
        Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button