बलिया—संविदा स्टाफ नर्स को बचाने में लगा विभाग,जांच करने पहुंचे एडिशनल सीएमओ ने नहीं लिया शिकायतकर्ता का बयान—
मनियर,बलिया—–
आखिर स्वास्थ्य विभाग संविदा स्टाफ नर्स पर इतना मेहरबान क्यों है? स्वास्थ्य विभाग आरोपित संविदा स्टाफ नर्स को बचाने एवं घटना को दबाने में लगा हुआ हैं। मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रसव कक्ष का है। विगत 21 अप्रैल2023 की रात में प्रसूता रिमा देवी पत्नी लल्लन राजभर निवासी मनियर बहेरा पार वार्ड नंबर 10 की मृत बच्ची पैदा हुई थी । डिलीवरी के पूर्व प्रसूता के पति द्वारा नियमित जांच भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर कराया गया था । आरोप है कि आरोपित स्टाफ नर्स ने जांच एवं इलाज के नाम पर धन उगाही भी की थी जिसका आरोप प्रसूता द्वारा लगाया जा रहा है । प्रसव कक्ष में पैसा लिए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उक्त संविदा स्टाफ नर्स के सहयोगी दूसरी स्टाफ नर्स द्वारा हाथ में पैसा लिया जाना दिख रहा है। प्रसूता का अल्ट्रासाउंड आरोपित नर्स के कहने पर डिलीवरी से पूर्व कराया गया था ।आरोप है कि आरोपित नर्स ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट स्वयं देखी एवं किसी डॉक्टर से सलाह मशविरा नहीं किया और कही कि पेट में पल रहा बच्चा स्वस्थ है लेकिन डिलीवरी के दौरान जब बच्ची मृत पाई गई तो परिजनों ने पूछा तो उक्त नर्स द्वारा कहा गया कि बच्ची का विकास गर्भ में नहीं हुआ था ।मृत बच्ची होने के बाद प्रसूता के परिजनों द्वारा हॉस्पिटल पर बवाल भी काटा गया था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित लिखित तौर पर प्रसूता द्वारा किया गया था जिसके संदर्भ में जांच करने पहुंचे एडिशनल सीएमओ बलिया एस के गुप्ता ने जांच हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचे लेकिन प्रसूता का बयान नहीं लिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर विभाग संविदा स्टाफ नर्स पर इतना मेहरबान क्यों है जबकि एक दूसरे ए एन एम द्वारा डिलीवरी के दौरान थोड़ी चूक हुई थी तो उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी ने डिलीवरी केंद्र से हटाकर दूसरे हॉस्पिटल में ड्यूटी लगा दिया। लोगों का कहना है कि डिलीवरी कक्ष में प्रसूता महिलाओं के परिजनों से अवैध वसूली भी किया जाता है। प्रसूता महिला की शिकायत पर बुधवार को जांच करने पहुंचे एडिशनल सीएमओ बलिया एस के गुप्ता शिकायतकर्ता के आने से पहले चले गए जो चर्चा का विषय रहा । एडिशनल सीएमओ के चले जाने के बाद हॉस्पिटल पर पहुंची रिमा देवी ने आरोप लगाया कि मेरी एक बच्ची मरी पैदा हुई थी। मुझसे पानी चढ़ाने के नाम पर धन उगाही किया गया था जिसका वीडियो भी मेरे पास है और मैंने इसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद जांच करने पहुंचे एडिशनल सीएमओ एस के गुप्ता मुझसे बिना बात किए ही चले गए और जब मैं अस्पताल पर आई तो मुझे प्रसव कक्ष में आरोपित संविदा स्टाफ नर्स बुलाई और कही कि क्यों शिकायत की हो? हम लोग हमेशा काम आएंगे।
एडिशनल सीएमओ एस के गुप्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता की जांच पर हम यहां जांच करने आए थे और जांच किए और शिकायतकर्ता से कहा गया है कि सबूत जुटाकर मुझे दे।
इस संदर्भ में लगातार वार्ड नंबर 5 के सभासद रहे अमित कुमार सिंह ने बताया कि आए दिन इस अस्पताल पर ऐसी घटना होती रहती हैं। डॉक्टर नदारद रहते हैं। हम कल इलाज कराने के लिए आए थे। लेकिन कोई डॉक्टर यहां नहीं मिला। मैं प्राइवेट डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराया और यहां पर प्रसव कक्ष में अवैध धन उगाही हो रही है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उस समय पर पूछे जाने पर सीएमओ बलिया जयंत कुमार ने जांच कराने का निर्देश भी दिया था।
एडिशनल सीएमओ के जाने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर फिर डॉक्टर नहीं रहे। रात करीब 7:30 बजे 2 मरीज आए जिन्हें डॉक्टर के न रहने पर बलिया जाना पड़ा। शिकायत पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह पहुंची और सीएमओ सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को फोन पर एवं उपस्थित स्टाफ को खरी-खोटी सुनाई।

संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia