Uncategorized

शौचालय की टंकी सफाई होते समय दर्दनाक हादसा,4लोगों की मौत 1की हालत गंभीर

दीनदयाल पाण्डेय (संवाददाता)
कुशीनगर:—जनपद कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। शौचालय टंकी की सफाई के करते समय दर्दनाक हादसा हुआ। जिस दौरान शौचालय की टंकी की सफाई करते हुए पांच लोग हादसे का शिकार हो गए।एक ही परिवार के पांच सदस्यों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक हैं।
घटना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल (कुशीनगर )
सूत्रों के जानकारी के मुताबिक नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर के खपरधिका टोला में शौचालय की टंकी सफाई के दौरान दिल दहला देने वाली घटना हुई। सफाई के दौरान एक व्यक्ति टंकी में गिरा था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य एकाएक गैस की चपेट में आकर टंकी में गिरते गए।इस दौरान परिवार के सभी सदस्य के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया गया।

सूचना पाकर खड्डा सीओ संदीप वर्मा और सदर उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया।तत्पश्चात मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने घटना की जानकारी ली और हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button