Uncategorized

जौनपुर मछली मारने के विवाद में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उमरक्षा के चक चितसारी गांव में सई नदी घाट पर बुधवार को मछली मारने के विवाद में दूसरे पक्ष के युवक ने पेट में गोली मार फरार हो गया। घटना में घायल युवक ने दाहिने तरफ पेट में घुसी गोली को स्वतः निकाल परिजनों के साथ नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुँचा। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करतें हुए घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा व सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने पहुँच घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के गांव पहुँच गए।
बक्शा थाना क्षेत्र के पट्टीराव गांव निवासी 26 वर्षीय अखिलेश निषाद पुत्र शिवराम व आशीष सरोज पुत्र स्व. नन्हेलाल घाट पर मछली मारने गए थे। मछली मारने के दौरान सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव निवासी कुछ युवकों से विवाद हो गया। गोली से घायल अखिलेश ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि लेधुआ निवासी सौरभ यादव व श्याम उपाध्याय व अज्ञात युवकों से विवाद व मारपीट के दौरान नाराज युवक ने अखिलेश को लक्ष्य कर गोली मार फरार हो गए जबकि आशीष के कान में मामूली चोटें आई।

बताते है कि घायल युवक ने गोली स्वतः निकालकर बाद में पुलिस को सौप दिया। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उसे नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के घर रवाना हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button