Uncategorized

जिले के चार शिक्षकों को लखनऊ मिला सम्मानशैक्षिक नवाचार

रिपोर्ट बिनोद यादव लेहडा

एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ के होटल अम्बर में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया।
इस अधिवेशन में राज्यस्तरीय विषयगत शैक्षिक नवाचार कार्यशालाओं के आयोजन, शैक्षिक भ्रमण, निपुण लक्ष्य, मंडल व जिला स्तर पर शैक्षिक नवाचार कार्यक्रमों का आयोजन,एसोसिएशन की मजबूती हेतु प्रयास आदि विन्दुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।जिसमें प्रदेश के उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षिकों को सम्मानित भी किया गया। महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक नागेंद्र कुमार चौरसिया प्रधानाध्यापक मोहनगढ़ रमेश कुमार यादव सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय गुरचिहा रंजीता गुप्ता सहायक अध्यापिका पी.एस. सोनावन्दी कोमल यादव सहायक अध्यापिका पी.एस. दौलतपुर को प्रसस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में राजीव कुमार सिंह विधायक बदायूं, अब्दुल मोविन सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा लखनऊ, अजय सिंह उप शिक्षा निदेशक लखनऊ तथा मनोज सिंह प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ.प्र. का मार्गदर्शन मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button