Uncategorized

जौनपुर ई-रिक्शा चालक महिला को सपा मुखिया ने दिया एक लाख , खुशी से झूम उठी गायत्री, बोली बहुत अच्छे है अखिलेश

जौनपुर। बेटी के सपनों को साकार करने के लिए हाड़तोड़ मेहनत करके शहर में ई-रिक्शा चला रही एक महिला को शुक्रवार को सपा का सहारा मिला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उसे पार्टी फण्ड से एक लाख रूपये की सहायत दिया । अखिलेश यादव की इस उदारता से महिला काफी खुश है। उसने कहा कि मैने जैसे सुना था उससे कही बहुत अच्छे व्यक्तित्व वाले अखिलेश यादव निकले। उसने कहा मैने कभी सपने में भी नही सोचा था कि इतने बड़े आदमी मेरी सहायता के लिए आगे आयेगें।

मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली गायत्री देवी को पति ने साथ छोड़ा तो उसने हिम्मत हारने के बजाय खुद से लड़ने का फैसला लिया। वह इंदौर से सीधे जौनपुर में अपनी बहन के घर आ गयी। बहन और बहनोई की भी माली हालत ठीक न होने कारण उसने किराये पर ई-रिक्शा लेकर चलाना शुरू कर दिया। नगर वासियों ने पहलीबार शहर में किसी महिला को ई-रिक्शा चलाता देखा तो चर्चा का विषय बन गया। मीडिया की सुर्खिया बन गयी। गायत्री ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर जहां अपना े पेट पाल रही है साथ में बीआरपी इण्टर कालेज में पढ़ाई कर रही उसकी बेटी श्रेया यादव का सपना है कि वह डाक्टर बनकर गरीब मरीजो की सेवा करे, उसकी पढ़ाई का खर्च भी ई-रिक्शा चलाकर निकाल रही है। यह बात सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची तो उन्होने उसकी सहायता करने का ऐलान कर दिया। आज लखनऊ स्थिति पार्टी कार्यालय पर बुलाकर उसे एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया।
इस मामले पर शिराज ए हिन्द डॉट कॉम ने गायत्री यादव से दूरभाष बातचीत किया तो उसके खुशी का ठीकाना ही नही था। उसने कहा कि मैने सपने में भी नही सोचा था कि कोई इतनी बड़ी धनराशि की सहायता मुझे करेगा। आज अखिलेश यादव जी ने जो दिल दिखाया है यह मेरे लिए सपने जैसा ही था मै उनका अहसान कभी भूल नही पाऊंगी।

सवाल किया गया कि इस पैसे से रिक्शा खरीदेगी या बेटी के पढ़ाई में लगायेगी तो गायत्री ने जवाब दिया कि इस पैसे से ई-रिक्शा खरीद कर चलाऊंगी उसी कमाई से घर का खर्च चलाने के साथ बेटी को पढ़ा लिखाकर उसका डाक्टर बनने का सपना साकार करूंगी।

उसने बताया कि हलांकि ई-रिक्शा की कीमत एक लाख 72 हजार रूपये है। बाकी पैसे की मदद कोई कर देगा तो ठीक नही तो लोन पर रिक्शा निकाला जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button