Uncategorized

जलालपुर में एक लड़की पढ़ाई के लिए नही करना चाहती थी शादी, विवाह के दिन भाग निकली दुल्हन

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दिन ही घर मे मंत्री के पूजा चल रहा था इसी बीच घर से दुल्हन फरार हो गई , इसकी भनक लगते ही लड़की पक्ष मे हड़कंप मच गया।परिजन ने आनन फानन में इज्जत को बचाने के लिए परिवार की दूसरी लड़की को शादी करने के लिए तैयार कर विवाह करा दी गई।उधर फरार हुई लड़की को पुलिस ने रात में ही बगल के गांव पास एक विद्यालय के बगीचे से बरामद कर थाने पर ले आई। पुलिस ने पुछताछ किया तो लड़की बताया कि वह पढ़ना चाहती है जिसके कारण वह अभी शादी नही करना चाहती थी लेकिन घर वाले शादी कर रहे थे।
एक गांव के लड़की की शादी कल्याणपुर मिर्जापुर एक लड़के के साथ शनिवार को होनी थी । घर में शादी की रश्में चल रही थी दोपहर करीब 12 बजे मंत्री के पूजा के समय बिना किसी को बताए लड़की घर से फरार हो गई।इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई।सभी लोग लड़की को खोजने निकल गए। देर शाम तक लड़की नही मिली तो लड़की के पिता ने लड़की की गायब होने की सूचना पुलिस को दिया।

इधर निर्धारित समय बरात आ गई तो लड़की के पिता ने अपने बड़े भाई की लड़की को शादी के लिए तैयार कर शादी करा दी ।सुबह दुल्हन के साथ बरात विदा हो गई।

थाना प्रभारी रामसुरिख गौतम ने बताया की फरार लड़की से भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह अभी पढ़ाई करके अपने पैरो पर खड़ा होना चाहती है जिसके कारण वह शादी नही करना चाहती है लेकिन घर वाले उसकी शादी तय कर दिया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button