डीसीएम के चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत
कुशीनगर तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के गणेश चौंक पैट्रोल पम्प के सामने हुआ बड़ा हादसा जिसमे एक महिला हुई घायल बताया जा रहा है कि महिला गोरखपुर फातिमा हॉस्पिटल से दवा करा कर लौट रही थी। गणेश चौक पर स्थित पेट्रोल पंप से बाइक चालक अपने गाड़ी में । पेट्रोल भरवाकर कर रोड क्रॉस कर रहा था। तभी सामने से आ रही डीसीएम ट्रक ने मारा ठोकर जिससे बाइक ट्रक में फस गई बाइक पर सवार महिला भी उसी चपेट में आ गई जिससे महिला गम्भीर रूप से हुई घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा जहां पर डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस डीसीएम ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया व एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सोनम सिंह, व्यास सिंह ग्राम पिपरा माफी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर से पहचाना जा रहा है मृतक के पास फातिमा हॉस्पिटल का कुछ फाइल वह दवा पर्चा एक आधार कार्ड भी मिला जिससे मृतका की पहचान ने में पुलिस को सहयोग मिला।

संवाददाता सुख सागर प्रसाद
कुशीनगर