कई थाने के उपनिरीक्षकों को कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित
कुशीनगर जिले के कप्तान धवल जायसवाल का ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर चाबुक चला, वही आज एक और उन्होंने नयी पहल की जो लोगो के बीच चर्चा का3 विषय बना हुआ है और उसकी सराहना भी हो रही है.


जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में विवेचना के निस्तारण में सात उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया गया, आपको बता दे विगत नौ जून से तीन दिवस का विवेचना निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी जिसमें निम्न विवेचकों द्वारा विवेचना के निस्तारण में रुचि लेकर पचास प्रतिशत से अधिक विवेचना का निस्तारण किया गया।
इन्हे किया गया सम्मानित
उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय थाना कसया, उप निरीक्षक अमर सिंह थाना कोतवाली पडरौना, उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव थाना हाटा, उप निरीक्षक अनुराग यादव थाना हाटा, उप निरीक्षक विजय शंकर यादव थाना कप्तानगंज (चौकी प्रभारी कस्बा), उप निरीक्षक संदीप वर्मा थाना कप्तानगंज, उप निरीक्षक राहुल कुमार राय थाना अहिरौलीबाजार जनपद कुशीनगर शामिल रहे।
इन्हे किया लाईन हाजिर
वही अभी पुलिस अधीक्षक का तेवर ठंडा नही पड़ा है। मंगलवार को जिले के खड्डा थाना पर कार्यरत उप निरीक्षक लाल साहब यादव को विवेचना में लापरवाही, कार्यों में शिथिलता के आरोप में लाईन हाजिर कर दिया है । देखे अभी आगे क्या होता है, कुशीनगर को अपराध मुक्त करने के साथ साथ विभाग में लापरवाह, शिथिल कर्मियो को सबक सिखाने के आतुर पुलिस अधीक्षक धवल की कार्यों की सराहना आम लोगो के बीच खूब हो रही है।
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर