Uncategorized

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया 6 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

महराजगंज : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार हर गांव को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक विकास की मजबूत आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है, उनके पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति प्राप्त होगी।
वह शुक्रवार को घुघली विकास खंड के जखिरा चौराहे पर 6 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा सरकार जनकल्याण की प्रत्येक योजना को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। भाजपा सरकारों में विकास तेजी से हुआ है। अपराधों के कमी आई है। लोगों ने राहत की सांस ली है।
इस मौके पर उन्होंने सीएसएनटीएन मार्ग से भुवना, पकड़ियार विशुनपुर, मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, नारायण टोला संपर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, ऊँटी लिंक मार्ग के नव निर्माण का कार्य, हरखी टोला निपनिया चौमुखा काली मंदिर मंगलपुर संपर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, मंगलपुर संपर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य तथा धमकी टोला से राजपुर रनियापुर संपर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा ० पकंज चौधरी जी केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार भाजपा उतर प्रदेश अध्यक्ष, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप, पनियरा प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रेम शंकर सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, भोला मल्ल, अशोक कुमार तिवारी एवं अंगद गुप्ता , राम ध्यान मल्ल, राजेंद्र सिंह, बैजू बाबू सिंह उपस्थित रहे।
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button