Uncategorized

डॉ. संजय दूबे बने सुल्तानपुर के डिप्टी सीएमओ, बदलापुर में खुशी की लहर

संवाददाता अंकित दूबे

जौनपुर/सुल्तानपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर के अधीक्षक रहे डॉ. संजय कुमार दूबे को शासन ने पदोन्नति देते हुए सुल्तानपुर जिले में डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बदलापुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। डॉ. संजय दूबे ने बदलापुर सीएचसी में करीब 16 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय लोगों के बीच वे अपनी सादगी, उपलब्धता और सेवा भाव के कारण काफी लोकप्रिय रहे। मरीजों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात, यहां तक कि आपात स्थिति में भी बिना भेदभाव के लोगों का उपचार किया।कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. दूबे की सक्रिय भूमिका की क्षेत्र में काफी चर्चा रही। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन जारी रखा और मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीएचसी बदलापुर के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा प्रशासनिक स्तर पर कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
डॉ. संजय दूबे के डिप्टी सीएमओ बनने की सूचना मिलते ही बदलापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि यह पदोन्नति उनकी वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पित सेवा का सम्मान है।

Related Articles

Back to top button