Uncategorized

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुड्डू मुस्लिम की प्रेयसी उसके बमबाज बेटे को 6 जिंदा बम के साथ किया गिरफ्तार

बमबाज की प्रेयसी चांदनी का बेटा भी निकला बमबाज

प्रयागराज जनपद के बहु चर्चित उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी और माफिया अतीक अहमद के प्रमुख गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के साथ रहने वाली महिला ‘चांदनी’ के बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है।

शख्स की पहचान आबिद के रूप में हुई है।उसके पास से 6 जिंदा बम भी पुलिस को मिले हैं।

आबिद चांदनी का बेटा है। चांदनी गुड्डू मुस्लिम के साथ रहती थी। पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। चांदनी और गुड्डू मुस्लिम एक ही घर में रहते थे। घटना के बाद चांदनी भी घर छोड़कर फरार हो गई थी। खुल्दाबाद पुलिस ने घनश्याम कालोनी के पास से गिरफ्तारी की है। अब चर्चा ये हो रही है कि गुड्डू मुस्लिम अकेला बमबाज नहीं था बल्कि उसके साथ रहने वाला आबिद भी बमबाज था।

गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल मर्डर केस में फरार चल रहा है। गुड्डू मुस्लिम ने कई बार STF टीम को चकमा दिया और उमेश पाल के मर्डर के बाद 11 अप्रैल तक अतीक और अशरफ के संपर्क में रहा।
प्रयागराज की पुलिस बमबाज गुड्डू मुस्लिम की बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button