बलिया—–सम्पर्क मार्ग से आज भी वंचित है वीरचंद्रहां—–
नगरा, बलिया——
आजादी के 75 वर्ष बाद भी नगरा विकास खंड का एक ऐसा गांव जहां आने-जाने के लिये कोई संपर्क मार्ग ही नहीं है।नगरा घोसी मार्ग से मात्र 300 मीटर दूर पर स्थित है ग्रामसभा पालचंद्रहा अंतर्गत ग्राम बीरचंद्र्हा जहां का संपर्क मार्ग गांव से 6 किलोमीटर दूर कसौंडर से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। उल्लेखनीय है की इस गांव से होकर दर्जनों गांवों की जनता को ताड़ी बड़ा गांव, नगरा और जिला मुख्यालय जाने के लिए ताड़ीबड़ागांव स्थित खेल के मैदान से होकर कीचड़ मिट्टी में से होकर गुजरना पड़ता है। राहगीरों को सैकड़ों बार गिरकर घायल होना पड़ता है।स्थिति तब और विकट हो जाती है जब गांव में कोई बीमार होता है और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा जाना होता है।आश्चर्य है कि आज तक किसी जन प्रतिनिधि की नजर इस पर नहीं पड़ी।इस गांव से शिवरा सपहीं,निकासी, देवलबीर,कसौन्डर,आदि दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इंटर कालेज अपना जिस दिन बाउंड्री करा लेगा उस दिन गांव का रास्ता ही बंद हो जायेगा। गांव निवासी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि ये समस्या बरसों से यथावत है,किसी का इस पर ध्यान नहीं है।जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि सम्पर्क मार्ग का निर्माण करायें।

संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia