Uncategorized

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को मिली एक और बड़ी सौगात, स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण को 3.08 करोड़ स्वीकृत

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के मुख्य चिकित्सालय भवनों एवं आवासों के सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 3 करोड़ 8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रति बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

इस योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के साथ-साथ चिकित्सा अधिकारियों एवं श्रेणी-1 और श्रेणी-2 आवासों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
स्वीकृत कार्य एवं लागत इस प्रकार है — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लेदुका
मुख्य चिकित्सालय भवन, चिकित्सा अधिकारी आवास (01 नग), श्रेणी-1 आवास (02 नग) का सुदृढ़ीकरण।
कुल लागत : 40.06 लाख रुपये
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नाभीपुर
मुख्य चिकित्सालय भवन, चिकित्सा अधिकारी आवास (01 नग), श्रेणी-1 आवास (04 नग), श्रेणी-2 आवास (04 नग) का सुदृढ़ीकरण।
कुल लागत : 67.37 लाख रुपये
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंगरामऊ
मुख्य चिकित्सालय भवन, चिकित्सा अधिकारी आवास (02 नग), श्रेणी-1 आवास (04 नग), श्रेणी-2 आवास (04 नग) का सुदृढ़ीकरण।
कुल लागत : 85.93 लाख रुपये
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूरालाल (गजाधरपुर, विकास खंड महराजगंज)
मुख्य चिकित्सालय भवन, चिकित्सा अधिकारी आवास (01 नग), श्रेणी-2 आवास (02 नग), श्रेणी-1 आवास (02 नग) का सुदृढ़ीकरण।
कुल लागत : 48.03 लाख रुपये
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरबसपुर (बेलावा, विकास खंड बक्शा)
मुख्य चिकित्सालय भवन, चिकित्सा अधिकारी आवास (01 नग), श्रेणी-2 आवास (02 नग), श्रेणी-1 आवास (02 नग) का सुदृढ़ीकरण।
कुल लागत : 67.06 लाख रुपये
इस धनराशि से भवनों की मरम्मत, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा आवासीय व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button