Uncategorized

जिलाधिकारी ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर खुलवाया मार्ग, श्रमिकों को किया सम्मानित

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में बसुही नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद गोपालापुर मार्ग पर जाते समय उन्हें सूचना मिली कि आंधी के चलते एक पेड़ सड़क पर गिर गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और जाम की स्थिति बन गई है।
मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम ने मौके पर ही अपने सुरक्षा कर्मियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से गिरे हुए पेड़ को हटवाया। इसके बाद मार्ग को सुचारु कर आवागमन बहाल कराया गया, जिससे राहगीरों को राहत मिली।

इस दौरान उल्लेखनीय सहयोग करने वाले एक स्थानीय श्रमिक को जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनसहभागिता से किसी भी कठिन कार्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि आपदा या आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता के साथ कार्य करें।

Related Articles

Back to top button