Uncategorized

थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत युवती व उसकी माँ के ऊपर तेजाब फेकने की घटना का 10 घंटे के अन्दर खुलासा, 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तारः-

ब्यूरो कुशीनगर
आज दिनांक 10.04.2026 को समय लगभग 03.30 बजे डायल 112 के जरिए थाना रामकोला पर सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती काजल यादव पुत्री प्रभुनाथ यादव उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम मोरवन टोला इमलिया थाना रामकोला के उपर सोते समय 02 व्यक्ति, ज्वलनशील द्रव्य डालकर भाग गये है। जिससे युवती व उसकी माता लीलावती गंभीर रुप से झुलस गयी है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रामकोला व क्षेत्राधिकारी खड्डा मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ की गंभीर रुप से घायल युवती व उसकी माँ को उसके परिजन द्वारा पहले जिला अस्पताल ले जाया गया वहाँ से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहाँ पर ईलाज के दौरान युवती की दु:खद मृत्यु हो गयी । इस सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 पुलिस टीमे लगायी गयी। घायल युवती के भाई अभिषेक यादव की तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0-162/2026 धारा-124(1)/103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में परिजनों के शक के आधार पर अभियुक्त छोटू कुशवाहा व अभिमन्यु को नामजद किया गया। इस सनसनीखेज घटना के खुलासे हेतु लगायी गयी टीमों द्वारा 10 घंटे से भी कम समय में घटना में संलिप्त वास्तविक अभियुक्त छोटेलाल खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी कंठी छपरा थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर व अनुज कुशवाहा पुत्र महेन्द्र कुशवाहा निवासी सुखारी छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ विवरणः- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक युवती एवं अभियुक्त छोटेलाल खरवार के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसमें उसके साथियों द्वारा मदद किया जा रहा था। युवती द्वारा बात करने के लिए बार-बार मना किया जा रहा था कि उसकी शादी तय हो चुकी है।। इसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा अपने साथियों की मदद से स्लाइडिंग खिड़की से छत पर चढ़कर सोते हुये अवस्था में युवती के ऊपर तेजाब डालकर भाग गये थे। अभियुक्त छोटेलाल खरवार तेजाब को गोपालगंज थाना क्षेत्र बिहार जहाँ पर अभियुक्त की बहन रहती है वहा पर किसी साथी से लेकर आया था जिसकी पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0-162/2026 धारा- धारा-124(1)/103(1) बीएनएस थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1.छोटेलाल खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी कंठी छपरा थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
2.अनुज कुशवाहा पुत्र महेन्द्र कुशवाहा निवासी सुखारी छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0नि0 श्री धनवीर सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर मय टीम
2.थानाध्यक्ष श्री दीपक सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर मय टीम
3.प्रभारी स्वाट श्री स्वतंत्र सिंह जनपद कुशीनगर मय टीम

Related Articles

Back to top button