मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका,प्रेमी को जेल से छुड़ाने के जिद पर अड़ी,संवादाता सिरजेश यादवदिनांक आज 12-04-2026
कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग कर रही है।
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत टैक्सी स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी लड़की को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग कर रही है।
दरअसल, दो दिन पहले ही पुलिस ने युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था
घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लड़की को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।
फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
