Uncategorized
कंबल के बदले मोबाइल लेकर साइबर ठगी करने वाला गैंग पकड़ा, 5 गिरफ्तार
महराजगंज : पुलिस ने साइबर
अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने परतावल नहर पटरी के पास से 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने मोबाइल के बदले कंबल व बर्तन देकर उन्हें एकत्र कर साइबर ठगी में इस्तेमाल करते थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति
मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा साइबर क्राइम थाना व श्यामदेउरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ग्रामीण इलाकों में फेरी लगाकर पुराने मोबाइल इकट्ठा करते थे और उन्हें आगे कोलकाता भेजकर साइबर ठगी के नेटवर्क को सप्लाई करते थे। इन मोबाइलों के माध्यम से OTP फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉलिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
जी न्यूज़ घुघली