Uncategorized

महराजगंज । जनपद के शिकारपुर चौकी अंतर्गत शिकारपुर-सिन्दुरिया

मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा यह था की शिकारपुर सिन्दुरिया रोड पर स्थित धुलाई सेंटर से बल्लों खास अपने घर की ओर जा रही कंबाइन मशीन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के पूरब दिशा गढ्ढे नीचे पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंबाइन के पलटने का मुख्य कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। जैसे ही स्टेयरिंग ने काम करना बंद किया, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मशीन सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे में कंबाइन पर सवार गोपाल (निवासी परसा) के पैर में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए महराजगंज भेजा।

बताया जा रहा है कि उक्त कंबाइन मशीन बल्लों खास निवासी शैलेन्द्र जायसवाल पुत्र चुन्नी जायसवाल की है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम और वाहन की नियमित जांच से ऐसे हादसों को रोका जा सकता है
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button