गलत तरीके से उठा रहे वेतन
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में स्पष्ट हुआ है कि मदरसे के प्रबंधक ने एक साजिश के तहत बेटी को सहायक अध्यापिका के पद नियुक्ति करायी। गलत तरीके से वेतन उठा रहे हैं। जबकि नियमानुसार किसी संस्था के प्रबंधक की संतान उसी संस्था में बतौर शिक्षक नियुक्त नहीं किए जा सकते। प्रबंधक पिता ने बेटी को विदेश भेज कर फरवरी व मार्च महीने माह का कूटरचित तरीके से वेतन निकाल लिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने थाने में तहरीर सौंप फर्जीवाड़ा करने वाले प्रबंधक पिता व बेटी सहायक अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शिक्षिका पर विभागीय भी की जाएगी। ।मदरसे में तैनात हैं 15 शिक्षकपिपरा कनक के बोदा टोला में संचालित मदरसे में कुल 15 शिक्षक तैनात हैं। इसमें करीब साढे पांच सौ बच्चों का नामांकन है। यह मदरसा वर्ष 2015 से एड में आया है तथा शिक्षिका की तैनात वर्ष 2016 में हुई थी। बताया जाता है कि पिता ने बेटी की तैनाती के लिए कुछ समय के लिए किसी दूसरे को प्रबंधक नियुक्त कर दिया था। आरोप है कि तैनाती के कुछ साल बाद खुद प्रबंधक बन गया। मदरसा विनियमावली 2016 के तहत मदरसा प्रबंधक या प्रबंध समिति के किसी भी मेंबर के पुत्र व पुत्री का नियुक्ति उस मदरसे में नहीं हो सकती है। ऐसे में यह पूरी तरह असंवैधानिक है।निलंबित होगी शिक्षिका, मरदसे का होगा सिंगल ऑपरेशन: डीएमओजिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ)भरत लाल गोंड ने बताया कि प्रबंधक व शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उसकी कापी लगा कर रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड को भेजा जायेगा। इसके बाद रजिस्ट्रार के आदेश पर शिक्षिका को निलंबित करने के साथ प्रबंधकीय व्यवस्था का सिंगल ऑपरेशन किया जायेगा। बताया कि रजिस्ट्रार के आदेश पर गलत तरीके से निकाले गए वेतन की रिकवरी भी करायी जायेगी। विभाग इस मामले में पत्राचार करने में जुटा हुआ है।