Uncategorized

कप्तानगंज एस.बी.आई. बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कप्तानगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा जमली पोस्ट सोमली निवासी भीम यादव पुत्र जीउत यादव भारतीय स्टेट बैंक, कप्तानगंज शाखा में अपने खाते का केवाईसी कराने गए थे। उन्होंने बैंक के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर केवाईसी संबंधित जानकारी लेने चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली।
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर मौजूद होमगार्ड और सिपाही को चोरी मौखिक जानकारी दिया गया ।इसके बाद उन्होंने थाना कप्तानगंज पहुंचकर घटना की जानकारी दी। तहरीर में बाइक का नंबर UP57 AF3994 बताया गया है। साथ ही बाइक की डिक्की में रखा कुछ जरूरी सामान और कागजात भी चोरी होने की बात कही गई है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मोटरसाइकिल जल्द बरामद करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button