Uncategorized
महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर के विस्तार के अंतर्गत पृथक पुलिस अधीक्षक कक्ष एवं आम जनमानस की सुविधा हेतु जनसुनवाई कक्ष के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य का उद्देश्य पुलिस कार्यालय आने वाले नागरिकों, शिकायतकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को बेहतर, सुलभ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। प्रस्तावित जनसुनवाई कक्ष के निर्माण से आमजन को अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत करने हेतु एक समुचित एवं सम्मानजनक स्थान उपलब्ध होगा, वहीं पृथक एसपी शक्ति मोहन अवस्थी कक्ष के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुगमता एवं दक्षता आएगी।

उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता एवं व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे जनसुविधा, पारदर्शिता एवं सुशासन को और अधिक बल मिलेगा। यह पहल पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
जी न्यूज़ घुघली