Uncategorized
चेतक पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के किनारे बछुआर गांव के समीप नवनिर्मित चेतक फिलिंग स्टेशन का आज भव्य उद्घाटन जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर चेतक फिलिंग स्टेशन के मालिक महराजगंज ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु के समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर अवनीश सिंह प्रधान , विनय सिंह प्रधान,अश्वनी सिंह मोनू,हिमांशु सिंह,चेतक फिलिंग स्टेशन के मैनेजर स्वतंत्र सिंह बच्चा,सुभाष सिंह नेता,केशव सिंह, बंश देवी ग्रुप के डायरेक्टर अजय सिंह,एवं क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित जन उपस्थित रहे।