Uncategorized

अपहृत बालिका सकुशल बरामद, घुघली पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

महराजगंज ।जनपद के थाना घुघली क्षेत्र में अपहृत बालिका की सकुशल बरामदगी कर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना घुघली में मु0अ0सं0 087/2026, धारा 137 (2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में 27 अप्रैल 2026 को एक अभियुक्त द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में घुघली पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 01 मई 2026 को अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मीः

उ0नि0 राकेश कुमार यादव

म०का० शशिकला पाण्डेय

हे0का0 बाबूराम यादव

जनपद पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी अपहरण और गुमशुदगी जैसे मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button