Uncategorized

नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन० ने आज जनपद में अपना कार्यभार किए ग्रहण

संवाददाता अंकित दूबे

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं, योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शिकायत निवारण प्रणाली अंतर्गत आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

                  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button