Uncategorized
कप्तानगंज के इंदरपुर में बीजेपी समर्थकों का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

कप्तानगंज : कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र के इंदरपुर गांव में बीजेपी समर्थकों ने बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में हरदेव सिंह, टिंकू चौरसिया, दूध नाथ साहनी, उपेन्द्र राजभर, रंगई सिंह, उमेश सिंह, गोपाल कुशवाहा, रामदरश सिंह, दीपक गुप्ता, मोहन चौधरी और जय सिंह सहित कई समर्थक मौजूद रहे।
समर्थकों ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने आगे भी इसी तरह पार्टी को मजबूत बनाने और जनसेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।