थाना को0 पडरौना क्षेत्र से 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 02 लाख 70 हजार रूपये) के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.05.2026 को थाना को0 पडरौना व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना को0 पडरौना क्षेत्र से 03 नफर अभियुक्तों को 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 02 लाख 70 हजार रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 255/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछ-ताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी ओडिशा राज्य से गांजा लाकर बिहार एवं अन्य राज्यों/स्थानों पर बिक्री करते हैं तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लेते हैं।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 255/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- बिकाऊ भारती पुत्र रामचन्द्र प्रसाद पता कटाई भरपुरवा व्यापारी टोला थाना जटहाँ बाजार जिला कुशीनगर
2- हिमांशु कुमार पुत्र केश्वर पता मुजाहिदा खास थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3- अखिलेश साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी भिलोरवा टोला सौरहा थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार
बरामदगी का विवरण
1- 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 02 लाख 70 हजार रुपये)
2- जामा तलाशी के 330 रूपये व 03 अदद मोबाइल व 01 अदद आधार कार्ड
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
- उ0नि0 सचिन दिवाकर थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
- उ0नि0 स्वतन्त्र कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी जनपद कुशीनगर ।
- उ0नि0 अच्छेलाल थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
- हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ।
- हे0का0 संतोष सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ।
- हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ।
- का0 ऋषि पटेल स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ।
- का0 अंकित सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ।
- का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ।
- का0 अविनाश राय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
- का0 सचिन विश्वकर्मा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
- का0 रिषु यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।