कुशीनगर से कश्मीर तकसम्पूर्ण शांति संदेश पदयात्रा – सुनील स्वराज
2 अक्टूबर 2023 से प्रस्तावित।
*मुख्य पदयात्री- *सुनील स्वराज* के नेतृत्व में श्री राजकिशोर पाण्डेय, श्री संजय कुमार साह, श्री विनोद कुमार पाण्डेय, धीरेन तिवारी, मनोज कुमार चौबे,मोहम्मद अरशद,शाहनवाज अली/अली स्वराज,फैमुदीन अंसारी,सागर शर्मा, डा.राहुल कुमार विश्वकर्मा,प्रेमचंद्र शुक्ल,चन्द्रशेखर शुक्ल, पुनीत कुमार शुक्ल, अतुल कुमार शुक्ल, प्रशांत कुमार शुक्ल, अभिनव शुक्ल, एस के चौधरी, एस के सिंह इत्यादी कर्म योगी।
प्रश्न 1- इस यात्रा का उद्देश्य क्या है ?
2- यह यात्रा इसी समय क्यों? 3- लोक सभा चुनाव 2024 के ठीक पहले इस यात्रा का उद्देश्य क्या है ?
4- इस यात्रा से किसको लाभ होने वाला है?
5- क्या इस यात्रा से कोई हानि भी हो सकती है?
6- भारत मे अशांति के कितने कारण है।
7- भारत में अशांति के कितने प्रकार है।
उत्तर 1- संपूर्ण शांति संदेश पदयात्रा का उद्देश्य
जिस प्रकार हम अपने परिवार में सदैव शांति चाहते हैं ठीक उसी प्रकार हम पूरे भारत में सम्पूर्ण शांति चाहते है। क्योंकि हमारा भारत हमारा एक बड़ा परिवार है। जिस प्रकार हम परिवार में शांति के लिए परिवार के सभी सदस्यों के बीच एक अच्छे संस्कार और सहमती कि आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार पूरे भारत में हम सभी भारतीयों के बीच एक अटूट समन्वय की आवश्यकता है। जिस प्रकार परिवार चलाने के लिए परिवार में सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्यार कि आवश्यकता होती है ठिक उसी प्रकार इस राष्ट्र में समन्वय स्थापित करने के लिए सभी जातियों एवं धर्मो के बीच आपस में प्यार एवं समन्वय दिखना चाहिए। लेकिन मैं इस यात्रा से कोई प्यार कि दुकान खोलने नहीं आया हूं बल्कि लोगों के दिलों में एक दूसरे के प्रति प्यार जगाने आया हूं।
अतः संपूर्ण शांति संदेश से अपने इस अखंड भारत को एक प्यारा हिन्दुस्तान बना सकते है। जहां भारत के हर क्षेत्र में केवल और केवल प्यार तथा शांति दिखाइए दे और यदि क्रांति भी हो तो केवल विकास के लिए।
जय हिंद-जय भारत-जय लोकनायक
2- यह यात्रा इसी समय क्यों जारी है…………………….. अगले लेख का इंतजार कीजिए!!!!!
सभी प्रश्नों का उत्तर आप सभी को जल्दी ही प्राप्त होगा।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर