बलिया—–सिपाही के असामयिक मौत से पैतृक गांव खेजुरी में मचा कोहराम।।।
खेजुरी,बलिया।
गोरखपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की असामयिक मौत के बाद बुधवार को जैसे ही उसका शव पैतृक गांव खेजुरी पहुंचा कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव में मातम पसर गया। घरवालों को बिलखते देख हर कोई गमगीन था।
क्षेत्र के खेजुरी निवासी अरविंद सिंह के बड़े पुत्र रण अजय बहादुर सिंह (उम्र 38 वर्ष) की तैनाती गोरखपुर पुलिस लाइन में थी। करीब एक हफ्ते पूर्व अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने की शिकायत पर साथी सिपाही उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा था। बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान ही मंगलवार की सुबह उनका देहांत हो गया।
अजय की मौत की खबर जैसे ही घरवालों को हुई कोहराम मच गया। सूचना पाकर घर के सदस्य गोरखपुर पहुंच गए। जहां से उनका शव बुधवार को तड़के करीब चार बजे गांव पहुंचा तो एक बार फिर माहौल गमगीन हो गया। मां कुसुमावती देवी, पत्नी अंजनी सिंह तथा दोनो पुत्रों अवनेंद्र और अनमोल को रो रो के बुरा हाल था। गांव के श्मशान घाट पर अजय का दाह संस्कार किया गया,जहां मुखाग्नि अजय के पिता अरविंद सिंह ने दी।

संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia