थाना बरसठी पुलिस ने 01 अभियुक्त को एक किलो 750 ग्राम गांजा बरामद कर किया गिरफ्तार
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्र मय हमराह देखभाल क्षेत्र व गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त नितेश सरोज पुत्र गौरीशंकर सरोज निवासी ग्राम परियत थाना बरसठी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 750 ग्राम नाजायज गांजा मेन रोड परियत नहर पुलिस के पास से बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-109/23 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.नितेश सरोज पुत्र गौरीशंकर सरोज निवासी ग्राम परियत थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 109/23 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।
बरामदगी-
- 01 किलो 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1.थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्र थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।
- उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।
- हे0का0 रमाकान्त यादव, का0 चंचल यादव, का0 अंकित राय थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।