पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे जमानत निरस्तीकरण अभियान के अंतर्गत
जनपदीय पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही के परिणामस्वरूप 37 जमानतदारों की जमानत वापसी / निरस्त कराई गई तथा 113 जमानतदारों की जमानत राशि जब्त कराने हेतु न्यायालय से नोटिस जारी करायी गयी
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु अभियुक्तो एवं उनके जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे आभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारीगण जौनपुर के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस/मॉनिटरिंग सेल जौनपुर द्वारा माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही करते हुए फर्जी जमानतदारों के बल पर जमानत प्राप्त करने वाले अपराधियों की जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही में दिनांक 02 अगस्त 2023 को गैंगेस्टर अभियुक्त अनुज कुमार पाण्डेय पुत्र रामकान्त नि0 पटहना थाना सुजानगंज जौनपुर की जमानत वापस/निरस्त कराई गई। इसी अभियान के अंतर्गत जमानत राशि जब्त कराने की लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही के परिणामस्वरूप जनपद जौनपुर के निम्न थानों से जमानतदारों की जमानत निरस्त करायी गई, जो निम्नवत है।
- केराकत-10
- खेतासराय-07
- खुटहन-08
- मुंगरा बादशाहपुर-02
- जलालपुर-02
- सिकरारा-02
7.महाराजगंज-01 - सरपतहां-02
- पवारा- 02
- सुजानगंज-01
इस प्रकार वर्ष 2023 में आज तक कुल 37 जमानतदारों की जमानत वापस/निरस्त हुई।
इसी क्रम में निम्न थानों द्वारा न्यायालय से जमानतदारों के विरुद्ध जमानत राशि जब्तीकरण की नोटिस जारी करायी गई-
- गौराबादशाहपुर- 14
- सराय ख्वाजा-06
- खेतासराय-13
- सुजानगंज-06
- मुंगरा बादशाहपुर-04
- नेवढ़िया-06
- जलालपुर-04
- जफराबाद-04
9.मड़ियाहूं-08 - महराजगंज- 04
- बरसठी- 06
- खुटहन- 08
- सिकरारा- 04
- सरपतहां- 06
- सिंगरामऊ- 06
- मछलीशहर- 06
- कोतवाली- 06
- पवारा- 02
इस प्रकार वर्ष 2023 में कुल 113 जमानतदारों के विरुद्ध जमानत राशि जब्तीकरण की नोटिस माननीय न्यायालय द्वारा जारी की गई।