Uncategorized

उन्नाव 04 अगस्त 2023 (सू0वि0) कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बैंकर्स के साथ डीएलआरसी की बैठक की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ऋण जमानुपात, वार्षिक ऋण योजना के सापेक्ष कृषि, एमएसएमई व अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र, फसली ऋण एवं किसान/पशुपालक/मत्स्य पालक/के्रडिट कार्ड, ओडीओपी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सीसीएल, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना आदि की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी बैंकर्स को निर्देश दिये गये कि सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के ऋण सम्बन्धी लम्बित सभी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किया जाए। प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगो को आसानी से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराया जाए। जनपद में बैंकिग सुविधा से वंचित पात्र लोगो के खाते खुलवाये जाए तथा ऋण स्वीकृत होने के बाद ऋण वितरण में किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाए। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सुनील वर्मा सहित समस्त बैंकर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button