Uncategorized

मुंडेरवा आदर्श नगर पंचायत में विकास कार्यों की खुली पोल,नाला निर्माण में भारी अनियमितता उजागर

बस्ती जनपद के मुंडेरवा आदर्श नगर पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड नंबर 2 गौतम बुद्ध नगर में नाले के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि निर्माण कार्य बिना गिट्टी के सीधे मिट्टी पर कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह गहरा गया है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के घटिया निर्माण से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और योजनाओं की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता की कमी और गुणवत्ता में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मामले में जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे संदेह और गहरा रहा है। क्षेत्र में ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। यह मामला अब सरकार की छवि से भी जुड़ता जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में भी हलचल है।
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन पर अब जल्द कार्रवाई करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

रिपोर्टर: विकास अग्रहरि
मोबाइल: 9555581976

Related Articles

Back to top button