खड्डा में ‘युवाओं के सपनों का खड्डा’ युवा संवाद कार्यक्रम, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा
खड्डा, कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र खड्डा-329 में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज में युवाओं को समर्पित ‘युवाओं के सपनों का खड्डा’ युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक पवन दुबे ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों की मौजूदगी रही, जिसमें लगभग 200 महिलाएं भी शामिल हुईं।
युवा संवाद के दौरान खड्डा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के भविष्य, उनके विजन, रोजगार के अवसर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवाओं से उनके विचार और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवाद किया गया तथा युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में शामिल युवाओं के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कैसर जमाल टिटू, सरतेज यादव, जितेंद्र यादव, सोनू यादव, दिनेश सिंह, डॉ. जगत चौरसिया, विकास गोंड, कैलाश यादव, सद्दाम अंसारी, विपिन मल्ल, विजय शर्मा, लालू यादव, रामाआधार भारती, रामानंद गौतम, निसार अहमद, मनोज दुबे, सेसनाथ यादव, अमित मिश्रा, ताराचंद यादव, मनोहर कुशवाहा, उमेश निषाद, सुरेश सिंह, अंगद गुप्ता, पीएन यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को देखते हुए आयोजकों ने इसे खड्डा विधानसभा क्षेत्र में युवा संवाद और क्षेत्र के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बताया।