जिउतिया पर्व पर नदी में डूबा बच्चा, मौके पर पहुंची NDRF; तलाश जारी
संवाददाता राहुल विश्वकर्मा
घुघली समाचार

कुशीनगर। जिउतिया पर्व के मौके पर कुशीनगर नगर पालिका परिषद के मां कोटेश्वरी नगर, वार्ड नंबर-2 में नदी में डूबने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
नदी में डूबे बच्चे की तलाश के लिए NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीम नदी में बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
हादसे की सूचना पर कुशीनगर के पूर्व भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप ‘बंटी राव’ भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
फिलहाल नदी में डूबे बच्चे की तलाश जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।