आगामी त्यौहारों को घुघली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज के निर्देशन में रविवार को आगामी त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार द्वारा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं ग्राम प्रधान एवं व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता तथा कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाना सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में जखीरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह एसआई दीपक मिश्रा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे
जी न्यूज़ घुघली
