राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर और युवाओं की हितैषी: सिया शरण पाण्डेयसंवादाता सिरजेश यादवरालोद संगठन और सामाजिक समीकरण को करेगी मजबूत: प्रदेश सचिव
कसया, कुशीनगर। आगामी चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल पंचायत और स्थानीय निकायों से बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर रणनीतिक रूप से जुटी है ।
उक्त बातें कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुरिया निवासी रालोद प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय ने एक भेंट में कही। रालोद नेता श्री पांडेय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी बनने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर और युवाओं की हितैषी पार्टी है तथा चौधरी स्व चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व अजीत सिंह के विचारों को आगे बढ़ा रही है और उनके खुशहाल भारत के सपनों को साकार कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशन में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। संगठन विस्तार राष्ट्रीय महासचिव श्री त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राव के नेतृत्व में हो रहा है। पार्टी किसान, पिछड़ा वर्ग और युवाओं को साधने पर जोर दे रही है। कौशल विकास, निवेश, औद्योगिक उत्थान और शैक्षणिक उत्थान की योजनाएं लोगों तक पहुंचे। रालोद अपने जमीनी स्तर के सम्मानित कार्यकर्ताओं के बलपर त्रिस्तरीय चुनाव और विधानसभा 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन और सामाजिक समीकरण को मजबूत करेगी। साथ ही जन हित के मुद्दे और संवैधानिक मूल्यों को लेकर पार्टी जनता को जागरूक करेगी। आने वाले समय में पार्टी पूर्वांचल में प्रभावी भूमिका में होगी।
